कसिया: एसपी ने बुद्धनगरी कुशीनगर में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर कराया सुरक्षा का एहसास
एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने एएसपी अभिनव त्यागी, एसएचओ कसया गिरजेश उपाध्यक्ष व पुलिस बल के साथ देर रात को भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली और बुद्ध मंदिर व मुख्य मार्ग पर पैदल गस्त कर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेते हुए आमजन व पर्यटकों में सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान एसपी संतोष कुमार मिश्र ने आमजन से बात कर सुरक्षा व अन्य जानकारी भी ली।