कसिया: पटहेरवा में SDM की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 03 मामले आये, 02 पुराने मामलों का हुआ समाधान
पटहेरवा थाने पर तमकुहीराज एसडीएम विकास चन्द्र की अध्यक्षता व एसओ राकेश रोशन सिंह की मौजूदगी में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें कुल 03 मामले आये। जिसमे का एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। जबकि पिछले समाधान दिवस के शेष 02 मामलों का समाधान कराया गया। 03 मामलों के लिए एसडीएम ने टीम गठित कर मौके पर पहुँच उसका निस्तारण करने का निर्देश दिया है।