कसिया: एसपी ने कुशीनगर पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण, दी हिदायत
एसपी कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र अचानक बुद्धनगरी कुशीनगर में स्थित पुलिस चौकी पर पहुँच निरीक्षण किया। एसपी ने कार्यालय, शिकायत व आगंतुक रजिस्टर, बैरक, मेस आदि का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद बुद्धनगरी में अवैध कारोबार पर नजर रखने, संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है।