देवबंद: पुलिस ने केबल चोरी का खुलासा किया, दो शातिर चोर गिरफ्तार, DCM, बिजली के तार और प्लास्टिक पाइप बरामद
देवबंद क्षेत्र में बिजली के केबल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए केबल से निकला 535 किलो प्लास्टिक पाइप, 84 किलो एल्यूमिनियम तार और वारदात में प्रयुक्त एक डीसीएम वाहन बरामद किया गया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।