द्वारका: द्वारका नॉर्थ थाना पुलिस ने सेक्टर-12 से कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर चोरी करने वाले एक बदमाश को सेक्टर 12 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम सुमित है जो उत्तम नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से कार में से चोरी किये कुछ जरुरी कागजात ,थाईलैंड करेंसी के तीन नोट ,एक लेडी पर्स ,एक महंगी घडी ,500 रूपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गयी एक स्कूटी को बरामद किया है।