सरधना: ई रजिस्ट्रेशन के विरोध में चल रही वकीलों और दस्तावेज लेखकों की 18 दिन बाद हड़ताल खत्म, एक बार फिर गुलजार हुआ तहसील परिसर
सरधना तहसील परिसर में पिछले 18 दिनों से ई रजिस्ट्रेशन के विरोध में चल रही अधिवक्ता और दस्तावेज लेखन की हड़ताल समाप्त कर बुधवार को सभी वकील और दस्तावेज लेखक अपने-अपने कार्य पर लौट आए इसके बाद एक लंबे समय से सुनी पड़ी तहसील फिर गुलजार हो गई। और वादकारी अपने-अपने कार्य के लिए अपने वकीलों के पास पहुंचने लगे।