सिकंदराराऊ: हसायन क्षेत्र के गांव से भागी दो सहेलियों को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
हसायन क्षेत्र के एक गांव से दो सहेलियां घर से भाग गई। जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ खोजबीन कर दोनो को ढूंढ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हसायन पुलिस के द्वारा दोनो सहेलियों को समझाया बुझाया गया। एक तो मान गई और परिजनों के साथ चली गई। वहीं दूसरी नहीं मानी जिसे पुलिस के द्वारा बाल कल्याण समिति के लिए भेज दिया गया है।