फिरोज़ाबाद: पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शंकरपुर यमुना नदी के पास से दो आरोपियों को अरेस्ट किया, बरामद हुए 2 देशी तमंचा और 2 बाइक
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शंकरपुर यमुना नदी के पास से आकाश और निकेत उर्फ़ निक्की नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से दो बाइक दो देशी तमंचा कारतूस बरामद किये है। पुलिस की मानें तो आरोपी किसी घटना की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।