श्योपुर: सांसद निधि से 10 हितग्राहियों को चेक वितरित, भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजन
श्योपुर। जिला भाजपा कार्यालय पर बुधवार को दोपहर 1 बजे श्योपुर-मुरैना क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर द्वारा भेजे गये स्वैच्छानुदान राशि के चैकों का वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय एवं मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह जादौन द्वारा किया गया है।