मानिकपुर: मारकुंडी थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिक से शोहदे ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज, पुलिस ने बालिका का करवाया स्वास्थ्य परीक्षण
मारकुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 जून की रात करीब 10 बजे 13 वर्षीय लड़की के साथ 25 वर्षीय मलखे पुत्र मोतीलाल रैदास ने रास्ते में छेड़छाड़ की। छोटी बहन की चिल्लाहट से ग्रामीण इकट्ठा हुए; आरोपी फरार हुआ। परिवार ने रात 12 बजे FIR दर्ज कराई, पुलिस ने पीड़िता का आज बुधवार दोपहर 4 बजे मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार किया।