डीग: डीग में नशे के खिलाफ सख्ती, कलेक्टर ने प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर दिए कड़े निर्देश
Deeg, Bharatpur | May 20, 2026 जिला कलेक्टर मयंक मनीष की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाना और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना रहा।