चंदवारा: चंदवारा के मदनगुंडी टोल प्लाजा पर खड़े भारी वाहन, हादसे का खतरा
चंदवारा थाना क्षेत्र स्थित मदनगुंडी टोल प्लाजा के आसपास सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राहगीरों ने शुक्रवार को 1 बजे बताया कि सड़क के आसपास बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के कारण आवागमन करने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।