गुना नगर: केंट ATM गली में मिला गाय के बछड़े का सिर, गौ सेवकों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर हनुमान चौराहे पर किया चक्का जाम
गुना कैंट थाना के कैंट एटीएम गली में 2 अप्रैल हनुमान जयंती के दिन गाय के बछड़े का कटा सिर मिला था। कार्यवाही न होने पर 4 अप्रैल को गो सेवकों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन दिया। गो सेवकों का आरोप है ठोस कार्रवाई का आश्वासन न मिलने पर हनुमान चौराहे पर गौ सेवकों ने चक्का जाम कर किया। तहसीलदार, कैंट थाना प्रभारी पहुंचे, कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।