लखीसराय: समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर के सफल आयोजन को लेकर हुई समीक्षा बैठक
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार राज्य के सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन होना है. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार अपराह्न 12:30 बजे समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई.बैठक में शिविर की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.