महोबा: गोरखगिरि धाम में मत्था टेकेंगे सीएम योगी, मोदी मैदान में जनसभा में देंगे विकास की सौगात
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 21 जून रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। वह गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि पर्वत स्थित सिद्ध बाबा धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन के मोदी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित कर करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं।