महोबा: बरात पहाड़ी में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष की संदिग्ध मौत पर अधिवक्ताओं और शिक्षकों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में अधिवक्ताओं और शिक्षकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनकी हत्या कर शव खंदक में फेंका गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।