प्रतापगढ़: मौसम ने ली करवट: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गांवों में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
प्रतापगढ़ जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काली घटाएं छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी पहुंचने पर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों