टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस,गुटका बीड़ी का सेवन करने वाले12 लोगो पर की गई चालानी कार्यवाही
ज़िला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया,तथा इसके सेवन से होने वाले दुष्परिणामों को लेकर आम जनता को जागरूक किया गया। इस दौरान अस्पताल में आये सभी मरीजो के साथ आने वाले व्यक्तियों एवं वार्ड में लोगो की गुटका तम्बाकू बीड़ी एवं अन्य नशीले पदार्थों की चेकिंग की गई एवं 12 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गयी,जिनसे 500 वसूले गए।