निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के पलिया निघासन रोड पर लुधौरी गांव के पास सड़क क्रॉस कर रहे मगरमच्छ को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया है। मगरमच्छ की अज्ञात वाहन के नीचे दब जाने से मौके पर मौत हो गई है। स्थानी राहगीरों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है।