लखीमपुर: सदर तहसील में तैनात कानूनगो की पत्नी की गोरिया पुल के पास सड़क हादसे में हुई मौत
लखीमपुर सदर तहसील में तैनात कानूनगो राजेश कुमार मिश्रा अपनी पत्नी पुष्पा मिश्रा के साथ बीते दिन बाइक पर सवार होकर लखीमपुर से घर जा रहे थे। रास्ते में फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया पुल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राजेश कुमार दूसरी तरफ गिरे और उनकी पत्नी पुष्पा मिश्रा को बस रौंदते हुए निकल गई थी।