खलीलाबाद: छपरा पूर्वी की किशोरी को जहरीले सांप ने काटा, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
धनघटा थाना क्षेत्र के छपरा पूर्वी गांव की 15 वर्षीय किशोरी को बुधवार दोपहर करीब 2 बजे खेत में काम करते समय जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल सीएचसी मलौली ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर कर दिया। वहां किशोरी का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल सामान्य है, लेकिन एहतियातन निगरानी में रखा गया है