मानिकपुर: ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: मानिकपुर आरपीएफ ने नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 'ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते' चलाकर 14 वर्षीय इरशाद को सुरक्षित बचा लिया। बिहार के सीतामढ़ी निवासी इरशाद 1 मई को ट्रेन 01027 में भटक गया था। आधार कार्ड से पहचान कर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई। आज शनिवार सुबह 11 बजे सहायक उपनिरीक्षक विमलेश कुमार ने परिजनों को सौंपा गया है।