एकमा: ट्रेन में अचेत मिले किशोर की हुई पहचान , चाइल्ड हेल्पलाइन को सोपा गया किशोर
Ekma, Saran | Jun 25, 2026 छपरा सिवान रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेन में 3 दिन पूर्व अचेत अवस्था में मिले किशोर की पहचान कर ली गई । उसकी पहचान गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र निवासी सत्येंद्र कुमार साह के 17 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। एकमा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव ने बताया कि उक्त किशोर बेहोशी के हालात में पैसेंजर ट्रेन में मिला था।