जांजगीर: विधायक ब्यास कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा, AC कमरे में बैठकर विकास नहीं दिखेगा
जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एसी कमरे में बैठकर बैठक लेने से जमीनी हकीकत नहीं दिखती। विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री जी को क्षेत्र में आकर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए, तभी विकास कार्यों की सच्चाई समझ आएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजी समीक्षा कर रही है।