विधानसभा: राष्ट्र एवं समाज सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ती भाजपा!
पालमपुर/सुलह ।। News123 @ ।। अतुल वर्मा ।। पूर्व मंत्री एवं सुलह के बर्तमान में विधायक विपिन सिंह परमार ने ओबीसी सम्मेलन के दौरान कहा कि भाजपा के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र सेवा का पावन संकल्प है।ओबीसी समाज के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ युवाओं, महिलाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों और जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाने के लिए पार्टी निरंतर कार्य करती रहेगी। मजबूत संगठन, जागरूक समाज और सकारात्मक सोच के साथ सुलह विधानसभा क्षेत्र को विकास के शिखर पर ले जाना ही भाजपा का ध्येय है। सुलह के तीनों मंडलों में समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के बढ़ते विश्वास से संगठन को नई ऊर्जा और विस्तार मिल रहा है।
सम्मेलन में उपस्थित ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों, जन प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और सुलह के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
#Sulah #BJP #VipinSinghParmar #SocialHarmony #Development #OBCSammelan #HimachalPradesh