Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

गहलोत नर्सिंग होम में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हास्पिटल के डॉ सुरेंद्र गहलोत पर लापरवाही का परिजनों ने लगाया आरोप मृतक के पुत्र ने थाना कोतवाली देहात व पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र हरदोई थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतुई निवासी महेंद्र कुशवाहा की पुलिस लाइन हरदोई के सामने स्थित गहलोत नर्सिंग होम में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जिससे गांव में शोक का माहौल हो गया। पीड़ित कुलदीप पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम खेतुई थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसके पिता महेन्द्र पुत्र बाबूराम दिनांक 15/06/2026 को करीब 4 बजे शाम को अपना आटो लिए खेतुई चौराहे पर खड़े थे तभी अचानक आटो चल पड़ा जिसको रोकने में उनका बायां पैर टूट गया। जिसे ट्रामा सेन्टर हरदोई ले जाया गया लेकिन वहां से उनको जिला अस्पताल के लिये भेज दिया गया वहां ड्रॉक्टर न होने के कारण उनको उसी दिन शाम करीब 7.30 बजे शहर में पुलिस लाइन के सामने स्थित गहलोत नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉ. सुरेंद्र गहलोत ने उनका इलाज शुरू किया और पैर का आप्रेशन करने की बात कही और 20000 रूपये जमा करने के लिए कहा पीड़ित ने 20000 रूपये जमा कर दिये डॉ. सुरेंद्र गहलोत ने 12 बजे रात्रि में आप्रेशन करने के लिए कहा लेकिन 12 बजे आप्रेशन नही किया वह 16/06/2026 को सुबह 5 बजे आप्रेशन के लिए मरीज को आप्रेशन थियेटर में लेकर गये। उसके बाद डाक्टर ने सुबह 6 बजे पीड़ित को बुलाकर कहा कि इन्हे सरकारी अस्पताल लेकर जाओ। लेकिन पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि जब तक उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत हो जाने के बाद डाक्टर ने उसे बताया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब तक परिजनों से बात की तब तक डाक्टर सुरेंद्र गहलोत ने पीड़ित के पिता को अपने हास्पिटल की एंबुलेंस में लाद लिया और पीड़ित को बैठाकर शहर में इधर उधर घुमाते रहे। जब पीड़ित ने कहा कि पिता जी को हास्पिटल ले चलो तो कहा अब इनको घर ले चलो और खेतुई गांव जाकर पीड़ित के घर एंबुलेंस ड्राइवर उतारकर चला गया। वहीं मृतक की नातिन ने बताया कि उसके नाना बिल्कुल सही रहे बोलते रहे।लेकिन जब डॉ सुरेंद्र गहलोत उन्हे - आप्रेशन के लिए ले गये तो पता नही कौन सा इंजेक्शन लगाया जिससे उनके मुँह से झांग निकलने लगी और डाक्टर ने मृतक की पत्नी को बाहर जाने के लिए बोल दिया। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग इकट्टठा हुए तरह तरह की चर्चायें होने लगी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गम्भीरता से जांच कराकर दोषी डाक्टर सुरेंद्र - गहलोत पर व हास्पिटल के लापरवाही - करने वाले स्टाफ पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। जिसके पश्चात खेतुई गांव में जाकर देहात कोतवाली की पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौके पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर जांच मे जुटी है। चीफ एडिटर अनन्तराम कुशवाहा

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

MORE NEWS

तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर।

अमेठी। जिले में सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई शाहगढ़ विकासखंड के गरथोलिया क्षेत्र में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कपूरपुर के राजस्व गांव नौवाडीह स्थित पूरे दीनबंधु में गाटा संख्या 305 तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि अफरोज अली उर्फ राहुल पुत्र नजीर अली द्वारा इस सरकारी भूमि पर लगातार अवैध निर्माण कराया जा रहा था।
राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल गौरव यादव, कुलदीप यादव, मनीष सरोज और भावना सिंह ने पूर्व में मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया था तथा संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। आरोप है कि दिन में काम बंद रखने के बाद रात के समय निर्माण कराया जा रहा था।
नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी के निर्देश पर जेसीबी मशीन के माध्यम से तालाब की भूमि पर किए गए पूरे अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मुंशीगंज थाना पुलिस एवं महिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तालाब, नाली और अन्य सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को अब चिन्हित कर सुरक्षित किया जाएगा, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर। अमेठी। जिले में सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई शाहगढ़ विकासखंड के गरथोलिया क्षेत्र में नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कपूरपुर के राजस्व गांव नौवाडीह स्थित पूरे दीनबंधु में गाटा संख्या 305 तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि अफरोज अली उर्फ राहुल पुत्र नजीर अली द्वारा इस सरकारी भूमि पर लगातार अवैध निर्माण कराया जा रहा था। राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल गौरव यादव, कुलदीप यादव, मनीष सरोज और भावना सिंह ने पूर्व में मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया था तथा संबंधित व्यक्ति को नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। आरोप है कि दिन में काम बंद रखने के बाद रात के समय निर्माण कराया जा रहा था। नायब तहसीलदार अनुश्री त्रिपाठी के निर्देश पर जेसीबी मशीन के माध्यम से तालाब की भूमि पर किए गए पूरे अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मुंशीगंज थाना पुलिस एवं महिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि तालाब, नाली और अन्य सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को अब चिन्हित कर सुरक्षित किया जाएगा, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की करीब कीमत लगभग ₹13,96,350/- रुपयों की अचल सम्पत्ति (प्लॉट) व टोयोटा इनोवा कार (कीमत करीब 20 लाख रुपये) की चल संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट अन्तर्गत कुर्क किया गया -
@Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की करीब कीमत लगभग ₹13,96,350/- रुपयों की अचल सम्पत्ति (प्लॉट) व टोयोटा इनोवा कार (कीमत करीब 20 लाख रुपये) की चल संपत्ति को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट अन्तर्गत कुर्क किया गया - @Uppolice @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup

Hardoi, Uttar Pradesh | Jun 17, 2026

चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर से हड़कंप,लखनऊ में बना गजब का रिकॉर्ड!

#citynews24live 

#AzadSamajParty 

#VinayRatanSingh 

#bhimarmybharatektamission

चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर से हड़कंप,लखनऊ में बना गजब का रिकॉर्ड! #citynews24live #AzadSamajParty #VinayRatanSingh #bhimarmybharatektamission

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

पत्रकार अनुभव बाजपेयी के भरोसे भरे संवाद ने बदली महिला की जिद, पानी की टंकी से उतारने में मिली सफलता 

#हरदोई। बीते कल शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में दैनिक भास्कर के संवाददाता अनुभव बाजपेई ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस के साथ मिलकर महिला को समझाने का प्रयास किया।

करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान अनुभव बाजपेई लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से लगभग 10 मिनट तक महिला से संवाद किया और धैर्यपूर्वक उसे समझाने का प्रयास किया। उनकी बातचीत में संवेदनशीलता, विश्वास और मानवीय दृष्टिकोण साफ झलक रहा था, जिसका सकारात्मक असर महिला पर पड़ा। आखिरकार महिला ने अनुभव बाजपेई की बातों पर भरोसा जताते हुए अपने पति का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके पति को मौके पर बुलाया। पति के पहुंचने के बाद महिला को समझाया गया और उसे सुरक्षित रूप से टंकी से नीचे उतार लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम में जहां पुलिस की तत्परता महत्वपूर्ण रही, वहीं पत्रकार अनुभव बाजपेई की सक्रिय भूमिका भी चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने केवल खबर कवरेज तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील पत्रकार की भूमिका निभाते हुए संकट की घड़ी में मानवीय सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया।

स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल घटनाओं को रिपोर्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील दायित्व निभाने का माध्यम भी है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में संवाद, धैर्य और संवेदनशीलता किसी भी बड़े संकट को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
- द टेलीकास्ट न्यूज़

पत्रकार अनुभव बाजपेयी के भरोसे भरे संवाद ने बदली महिला की जिद, पानी की टंकी से उतारने में मिली सफलता #हरदोई। बीते कल शहर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में दैनिक भास्कर के संवाददाता अनुभव बाजपेई ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस के साथ मिलकर महिला को समझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान अनुभव बाजपेई लगातार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने लाउडस्पीकर के माध्यम से लगभग 10 मिनट तक महिला से संवाद किया और धैर्यपूर्वक उसे समझाने का प्रयास किया। उनकी बातचीत में संवेदनशीलता, विश्वास और मानवीय दृष्टिकोण साफ झलक रहा था, जिसका सकारात्मक असर महिला पर पड़ा। आखिरकार महिला ने अनुभव बाजपेई की बातों पर भरोसा जताते हुए अपने पति का मोबाइल नंबर बताया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके पति को मौके पर बुलाया। पति के पहुंचने के बाद महिला को समझाया गया और उसे सुरक्षित रूप से टंकी से नीचे उतार लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम में जहां पुलिस की तत्परता महत्वपूर्ण रही, वहीं पत्रकार अनुभव बाजपेई की सक्रिय भूमिका भी चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने केवल खबर कवरेज तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील पत्रकार की भूमिका निभाते हुए संकट की घड़ी में मानवीय सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल घटनाओं को रिपोर्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील दायित्व निभाने का माध्यम भी है। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में संवाद, धैर्य और संवेदनशीलता किसी भी बड़े संकट को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। - द टेलीकास्ट न्यूज़

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

बिलग्राम पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा

बिलग्राम पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा

Hardoi, Hardoi | Jun 16, 2026

गहलोत नर्सिंग होम में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हास्पिटल के डॉ सुरेंद्र गहलोत पर लापरवाही का परिजनों ने लगाया आरोप मृतक के पुत्र ने थाना कोतवाली देहात व पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र हरदोई थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतुई निवासी महेंद्र कुशवाहा की पुलिस लाइन हरदोई के सामने स्थित गहलोत नर्सिंग होम में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई जिससे गांव में शोक का माहौल हो गया। पीड़ित कुलदीप पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम खेतुई थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि उसके पिता महेन्द्र पुत्र बाबूराम दिनांक 15/06/2026 को करीब 4 बजे शाम को अपना आटो लिए खेतुई चौराहे पर खड़े थे तभी अचानक आटो चल पड़ा जिसको रोकने में उनका बायां पैर टूट गया। जिसे ट्रामा सेन्टर हरदोई ले जाया गया लेकिन वहां से उनको जिला अस्पताल के लिये भेज दिया गया वहां ड्रॉक्टर न होने के कारण उनको उसी दिन शाम करीब 7.30 बजे शहर में पुलिस लाइन के सामने स्थित गहलोत नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां डॉ. सुरेंद्र गहलोत ने उनका इलाज शुरू किया और पैर का आप्रेशन करने की बात कही और 20000 रूपये जमा करने के लिए कहा पीड़ित ने 20000 रूपये जमा कर दिये डॉ. सुरेंद्र गहलोत ने 12 बजे रात्रि में आप्रेशन करने के लिए कहा लेकिन 12 बजे आप्रेशन नही किया वह 16/06/2026 को सुबह 5 बजे आप्रेशन के लिए मरीज को आप्रेशन थियेटर में लेकर गये। उसके बाद डाक्टर ने सुबह 6 बजे पीड़ित को बुलाकर कहा कि इन्हे सरकारी अस्पताल लेकर जाओ। लेकिन पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि जब तक उसके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत हो जाने के बाद डाक्टर ने उसे बताया। पीड़ित का आरोप है कि उसने जब तक परिजनों से बात की तब तक डाक्टर सुरेंद्र गहलोत ने पीड़ित के पिता को अपने हास्पिटल की एंबुलेंस में लाद लिया और पीड़ित को बैठाकर शहर में इधर उधर घुमाते रहे। जब पीड़ित ने कहा कि पिता जी को हास्पिटल ले चलो तो कहा अब इनको घर ले चलो और खेतुई गांव जाकर पीड़ित के घर एंबुलेंस ड्राइवर उतारकर चला गया। वहीं मृतक की नातिन ने बताया कि उसके नाना बिल्कुल सही रहे बोलते रहे।लेकिन जब डॉ सुरेंद्र गहलोत उन्हे - आप्रेशन के लिए ले गये तो पता नही कौन सा इंजेक्शन लगाया जिससे उनके मुँह से झांग निकलने लगी और डाक्टर ने मृतक की पत्नी को बाहर जाने के लिए बोल दिया। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग इकट्टठा हुए तरह तरह की चर्चायें होने लगी। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गम्भीरता से जांच कराकर दोषी डाक्टर सुरेंद्र - गहलोत पर व हास्पिटल के लापरवाही - करने वाले स्टाफ पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। जिसके पश्चात खेतुई गांव में जाकर देहात कोतवाली की पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौके पर मौजूद साक्ष्य के आधार पर जांच मे जुटी है। चीफ एडिटर अनन्तराम कुशवाहा - Hardoi News