फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के बटेश्वर रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र पटसुरी निवासी 22 वर्षीय शुभम पुत्र उदय सिंह बाइक से अपने भाई संग जहांगीरपुर दावत खाने जा रहे थे। रास्ते में थाना सिरसागंज क्षेत्र बटेश्वर रोड पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार शुभम की मौत हो गई। वहीं सवार भाई घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया।