जलालाबाद: याकूबपुर के बालाजी मंदिर के समीप डिवाइडर से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार महिला की मौत व दो लोग हुए घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे पर याकूबपुर के पास बालाजी मंदिर के निकट एक बाइक डिवाइडर से टकराई जिससे गांव पतियुरा थाना पचदेवरा जिला हरदोई निवासी महिला शीला पत्नी रिंकू की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक महिला का देवर रोहित पुत्र मुन्नालाल एवं एक बालक विमान पुत्र रिंकू घायल हो गया.