जलालाबाद: सरैया मोड़ के पास ई रिक्शा व ट्रैक्टर से हुई टक्कर दो घायल
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के सरैया मोड़ के पास ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी.।इससे ई रिक्शा चला रहा मोहल्ला गांधीनगर निवासी मनोज सक्सेना पुत्र श्यामू सक्सेना एवं ई रिक्शा पर बैठा आदेश पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले जाया गया। वही पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है.