जलालाबाद: कलान: गांव चितरउ में गलियों में भरा कीचड, गली बनवाए जाने के लिए ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के ब्लाक मिर्जापुर के प्ग्राम चितरउ निवासी महिपाल ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव में बरसात होने के कारण गलियों में कीचड़ भरा हुआ है।जिससे ग्रामीणों का निकलना मुश्किल है।गली बनाए जाने के लिए धन् भी स्वीकृत हो चुका है. परन्तु ग्राम प्रधान पुरानी रंजीस के चलते गली का निर्माण नहीं कर पा रहा है