माडा: चाचर गांव में मामूली विवाद के बाद दंपति के साथ मारपीट, कार्रवाई से असंतुष्ट दंपति ने एसपी से लगाई गुहार
चाचर गांव निवासी दंपति ने आवेदन देते हुए बताया कि हमारे घर से कुछ दूर पर हमारे देवर ने गड्ढा खुदवाया था उसी गड्ढे में हमारा बच्चा खेलने लगा जिससे वह नाराज होकर हम लोगों के साथ मारपीट किए हैं। पुलिस ने निम्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है इसलिए हमने पुलिस अधीक्षक से धाराएं बढ़ाने व जान माल की रक्षा की जाने की मांग की है।