बरवाला: हिल व्यू कॉलोनी में वार्ड नंबर 6, 7 और 23 की गलियों के निर्माण कार्य का MLA ने किया शिलान्यास
कालका विधानसभा से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने सोमवार को शाम 4 बजे नगर परिषद कालका के अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी वार्ड नं. 06, 07 और 23 की विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना और समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ में नगर परिषद कालका के प्रधान कृष्णलाल लांबा एवं सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।