बिहटा: राघोपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार सवार ने मारी टक्कर, तीन युवक गंभीर घायल
Bihta, Patna | May 29, 2026 बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार पर सवार तीन युवा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान राघोपुर के आंसू अभिषेक और बीनू कुमार के रूप में की जा रही है।