खोदावंदपुर: आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला समेत छह जख्मी, घटना सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव की।
सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव में 31 मई की देर शाम आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला समेत कुल छह लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गया।जख्मी की पहचान नुरुल्लाहपुर गांव के वार्ड दो निवासी ललित दास की पत्नी ललिता देवी, राम शोभित दास की पत्नी मीरा देवी व उनके पुत्र नीरज कुमार, स्वर्गीय विशुन दास की पत्नी अदुल देवी के रूप में की गई है।