खोदावंदपुर: खोदावंदपुर पुलिस की तत्परता से टल गया मोब लिंचिंग की घटना ।
खोदावंदपुर पुलिस की तत्परता से मोब लिंचिंग का मामला टल गया। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में देख ग्रामीणों का गुस्सा आसमान पर चढ़ गया। लोगों ने प्रेमी युवक को खंभे से बांध उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने प्रेमिका को भी नहीं छोड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया।