खोदावंदपुर: बूढ़ी गंडक नदी के किनारे अवैध बालू खनन को रोकने के लिए उठाये जाएंगे जरूरी कदम - एसडीएम प्रमोद कुमार
खोदावंदपुर बूढ़ीगंडक नदी के किनारे बालू के अवैध खनन को लेकर प्रशासन चौकस है।अधिकारियों की टीम ने खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में बुढ़ीगंडक नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर बालू के अवैध खनन का जायजा लिया।मंझौल एसडीएम प्रमोद कुमार, बीडीओ नवनीत नमन एवं प्रभारी अंचल अधिकारी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।