खोदावंदपुर: मनियप्पा में अग्निकांड के दौरान 01 बच्ची के मौत के बाद परिजन से मिलने पहुँचे मटिहानी विधायक, दिया गया सरकारी लाभ
मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के मनियप्पा गांव में अग्निकांड के दौरान पिछले दिनों 01 बच्ची की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद रविवार को मटिहानी विधायक मनियप्पा गांव पहुंचकर पीड़ित परिजन से मुलाकात की. इस दौरान मटिहानी अंचलाधिकारी के द्वारा सरकारी मुआवजा की राशि प्रदान की गई. वहीं पीड़ित परिजन के गृह निर्माण की सामग्री प्रदान की गई. जिससे कि पीड़ित अपना आवास बनवा सके.