खोदावंदपुर: खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में
वर्षा का जल भराव से सड़क हुआ झील में तब्दील राहगीरों को हो रही है परेशानी।
खोदावन्दपुर प्रखंड क्षेत्र में झमाझम बारिश ने ग्रामीणों सड़कों को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खोदावन्दपुर पंचायत के मुसहरी गांव जानेवाली पथ में तीन बटिया के समीप डेढ़ सौ फीट की दूरी में जलजमाव है। जिससे छोटे बड़े वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव स्थल के समीप पंचायत निधि से पुलिया बना हुआ है।