कौंच: मार्कण्डेश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक 2 किलोमीटर सड़क 6 करोड़ की लागत से बनेगी, विधायक ने किया भूमिपूजन
Konch, Jalaun | Jun 17, 2026 कोंच में मार्कण्डेश्वर तिराहे से पंचानन चौराहे तक दो किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण कार्य का बुधवार सुबह 10 बजे विधायक मूलचंद्र निरंजन ने भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। करीब 6 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क वर्तमान 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ी की जाएगी। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी व PWD द्वारा क्षेत्र की मांग पर बजट स्वीकृत हुआ है।