भगवानपुर: रघुनंदनपुर गांव में ताला तोड़कर 20 लाख के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत रघुनंदनपुर गांव में एक घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना मंगलवार को सुबह करीब सात बजे प्रकाश में आया। इस मामले में नवीन साह की पत्नी शिला साह ने बताया कि बीती रात्रि खाना पीना खाकर हम एक कमरे में अपनी पुत्री के साथ सो गए, पूरा घर सुनसान था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात अपराधियों ने घर के पीछे दरवाजे से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।