बांका: ठाडीहर्रा में सामुदायिक भवन का विधायक ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई जनसंवाद
Banka, Banka | Jun 14, 2026 बांका विधानसभा क्षेत्र के दुधारी पंचायत अंतर्गत ठाडीहर्रा गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे को नव-निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग पूरी होने पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।