भभुआ: परमालपुर गांव में पुआल हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष से दो लोग हुए घायल
Bhabua, Kaimur | May 5, 2025 परमालपुर गांव में पुआल हटाने को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जो यह घटना सोमवार की सुबह 10 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी स्वर्गीय कुमार पाल के पुत्र शिव मूरत पाल मुन्ना पाल की पत्नी पार्वती देवी घायल है। घायलों ने बताया कि जमीन में पुआल रखने को लेकर झगड़ा हुआ।