महोबा: मां बड़ी चंद्रिका मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 18 भुजाओं वाली दिव्य प्रतिमा के दर्शन को श्रद्धालु पहुंचे
Mahoba, Mahoba | Oct 11, 2026 शारदीय नवरात्रि के पहले दिन चंदेलकालीन मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 51 शक्तिपीठों में शामिल इस धाम में वीर आल्हा-ऊदल की आराध्य 10 फीट ऊंची व 18 भुजाओं वाली दिव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए महोबा व मध्य प्रदेश से हजारों भक्त पहुंचे। सुरक्षा के लिए पुलिस व मिशन शक्ति की टीम मुस्तैद रही। जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।