पटेल नगर: कीर्ति नगर में पुलिस ने की छापेमारी, 8 आरोपी गिरफ्तार
कीर्ति नगर इलाके में स्पेशल स्टाफ की टीम ने जुए के अड्डे पर रेड करके आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी शरद भास्कर ने बताया कि इस अड्डे के बारे में एक इनफार्मेशन मिली थी। बताया गया कि यहां के एक होटल में सेकंड फ्लोर पर गैंबलिंग चल रहा है। उस पर इंस्पेक्टर राजेश मौर्या की देखरेख में पुलिस टीम ने छापा मारकर वहां से आठ लोगों को पकड़ा।