हमीरपुर: सुमेरपुर में श्रमिकों के आंदोलन की खबर पर एसडीएम और सीओ पहुंचे फैक्टरी
बहुराष्ट्रीय कंपनी में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्टरी गेट में हंगामा हुआ था । मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर ने फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वही आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्टरी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी उनसे बात ही नही कर सके।