मंडला: संयोजक विष्णु सिंगौर ने कंटगी सहित अन्य स्कूल का किया निरीक्षण, तीन विद्यालय बंद मिले
Mandla, Mandla | Jun 20, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देश पर संयोजक विष्णु सिंगौर ने विकासखंड बीजाडांडी के विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। शनिवार एक बजे प्राथमिक शाला कंटगी, माध्यमिक शाला कंटगी और माध्यमिक शाला चौरई बंद पाई गईं। अधिकारियों ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।