संतकबीरनगर में जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण पर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक संदीप मीना ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सराहना की और कहा कि शिकायतों का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।