कांके: नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज में हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2025 नेमरा पहुंचे बाबा रामदेव शनिवार दोपहर करीब दो बजे दिवंगत शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए। इस मौके पर बाबा रामदेव ने दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।