कांके: नेमरा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हुए शामिल
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2025 नेमरा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर करीब दो बजे दिवंगत शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिवंगत शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री एवं उनके पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।