मल्हारगंज: क्राइम ब्रांच ने ₹12 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डीसीपी ने गुरुवार 3 बजे बताया की इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टिगरिया बादशाह रोड, टीसीएस चौराहा से पहले आम वाला रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति शैलेंद्र चौहान नि नाहरगढ़ सीतामऊ मंदसौर द्वारा बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स की डिलीवरी करने आ रहा जिसे घेराबंदी कर तलाश लेने पर 121 ग्राम MD ड्रग्स होना पाई गई जिसकी कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है